ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

कोरोना से मौत हुई तो पहले से ज्यादा मुआवजा मिलेगा, नीतीश बोले.. मदद नहीं मिली तो कम्प्लेन करिए

PATNA : कोरोना महामारी से हुई मौतों के मामले में अब राज्य के अंदर पीड़ित परिवारों को पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी. दरअसल राज्य सरकार कोरोनावायरस के मामले में परिजनों को पह

कोरोना से मौत हुई तो पहले से ज्यादा मुआवजा मिलेगा, नीतीश बोले.. मदद नहीं मिली तो कम्प्लेन करिए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से हुई मौतों के मामले में अब राज्य के अंदर पीड़ित परिवारों को पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी. दरअसल राज्य सरकार कोरोनावायरस के मामले में परिजनों को पहले ही 4 लाख की आर्थिक मदद दे रही है. अब केंद्र सरकार ने भी 50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. ऐसे में अगर किसी परिवार में कोरोना वायरस तो पीड़ित परिवार को साढ़े 4 लाख की राशि मिलेगी.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जनता दरबार कार्यक्रम के बाद स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद पीड़ित परिवारों को हर हाल में मिलेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले में प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया था.  जब देश में किसी राज्य के अंदर इस तरह की आर्थिक मदद नहीं दी जा रही थी.  तो बिहार सरकार 4 लाख की आर्थिक मदद देने की शुरुआत कर चुकी थी.  बाद में केंद्र सरकार ने भी 50 हजार आर्थिक मदद का ऐलान किया. अब इन दोनों राशियों को पीड़ित परिवारों के बीच में मुहैया कराया जाएगा. 


यह पूछे जाने पर कि कई जगहों पर पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे मामलों की तत्काल शिकायत आनी चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मीडिया और बाकी लोगों को भी इसकी जानकारी लगे तो तुरंत शिकायत करें. हर हाल में प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा. 


नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कोरोना नियंत्रण के लिए बिहार में लगातार काम जारी रखा है. हर दिन टेस्टिंग जारी है. बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है. कोरोना वायरस को लेकर पहले से तमाम एहतियात बरतें गए हैं. इसके बावजूद लोगों से अपील है कि वह त्योहारों के इस मौसम में कोरोना वायरस इन का पूरी तरह से पालन करें.