ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

फर्स्ट बिहार की खबर चलाने के बाद आगे आई अक्षरा सिंह, कोरोना से लड़ने के लिए CM राहत कोष में दिए 1 लाख रुपए

PATNA: कोरोना के संकट से निपटने के लिए भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आगे आई हैं. अक्षरा ने बिहार सीएम राहत कोष में एक लाख रुपए दी है. गुरुवार को फर्स्ट बिहार में खबर चला

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  कोरोना के संकट से निपटने के लिए भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आगे आई हैं. अक्षरा ने बिहार सीएम राहत कोष में एक लाख रुपए दी है. गुरुवार को फर्स्ट बिहार में खबर चलाया था कि इस संकट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस सिर्फ हाथ धोखा सिखा रहे हैं. जबकि साउथ के एक्टर मदद को लेकर 2 करोड़ रुपए दिए है. 

 फर्स्ट बिहार ने गुरुवार को चलाई थी खबर:  भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस सिर्फ सिखा रहे हाथ धोना, कोरोना से लड़ने के लिए साउथ के एक्टर ने दिए 2 करोड़ रुपए

मेरे तरफ से छोटी सी मदद

अक्षरा सिंह ने कहा कि कोरोना ने महामारी ने कई जिंदगियों को रोक कर रख दिया है. इस मुश्किल दौर में मैं बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपये डोनेट कर रही हूं. मेरी ओर से यह एक छोटी मदद है. अक्षरा कोरोना महामारी में भोजपुरी इंडस्‍ट्री से मदद को आगे आने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं.

अक्षरा ने कहा कि बिहार में हालांकि अभी मामले कम हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से सजग है. मैं भी अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी ओर से छोटी सी मदद भेज रही हूं. मैं आशा करती हूं कि हम मिलकर लड़ेंगे और इस महामारी को जल्द ही खत्म कर देंगे. अक्षरा ने कहा कि घर में रहना और साफ सफाई रखना ही हमारे लिए विकल्‍प है. इसलिए सरकार के निर्देशों का पालन करें. हम कोरोना को हराने में जरूर कामयाब होंगे.



टैग्स