Hindi News / news / कोरोना से लड़ाई के लिए तेजस्वी की बड़ी पहल, अपना सरकारी आवास आइसोलेशन...

कोरोना से लड़ाई के लिए तेजस्वी की बड़ी पहल, अपना सरकारी आवास आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए देने को हैं तैयार

1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 10:31:12 AM

कोरोना से लड़ाई के लिए तेजस्वी की बड़ी पहल, अपना सरकारी आवास आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए देने को हैं तैयार

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए हर आम और खास मजबूती के साथ खड़ा दिख रहा  है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़ी पहल की है. तेजस्वी यादव  अपना सरकारी आवास करोना पीड़ितों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने या फिर क्वॉरेंटाइन के लिए देने को तैयार हैं.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह की सैलरी देने का भी ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार चाहे तो कोरोना से लड़ने में नेता प्रतिपक्ष के नाते आवंटित आवास का isolation, जांच केंद्र या क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल कर सकती है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि इस कठिन घड़ी में सभी सामर्थ्यवान राज्यवासी ज़िम्मेदारी से अपना-अपना कर्तव्य निभाएं. साथी बिहारवासियों के जीवन सुरक्षा का ज़िम्मा लें. जितना बन सके, उतना करें. मास्क, हैंड सैनिटाइजर और ज़रूरी वस्तुओं की कालाबाज़ारी ना करे. कोरोना से लड़ेंगे, मिलकर उसे हराएंगे, बिहार को सुरक्षित बनाएंगे.