Hindi News / news / कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत, CID में थे तैनात

कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत, CID में थे तैनात

1st Bihar Published by: Updated Sep 07, 2020, 5:56:41 PM

कोरोना से इंस्पेक्टर की मौत, CID में थे तैनात

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना काल में कई कोरोना वॉरियर्स लोगों की सेवा में तैनात रहने के क्रम में संक्रमित हुए हैं. उनमें से अधिकतर लोग ठीक होकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गए तो वहीं कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. आज एक और अधिकारी की मौत के बाद पूरे बिहार पुलिस एसोसिएशन में गम छाया हुआ है. 


दरअसल, सीआईडी में अभियोजन कोषांग प्रभारी के रूप में कार्यरत इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जिसके बाद बिहार पुलिस एसोसीएशन में गम का माहौल है और कई वरीय अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. 


पुलिस एसोसिएशन ने उन्हें सरकार द्वारा घोषित सारी सुविधा, कोरोना से मृत्यु पर घोषित राशि, उनके परिवार को नौकरी यथाशीघ्र देने की मांग की. आपको बता दें कि दिवंगत अधिकारी को रक्तचाप और मधुमेह की भी शिकायत थी. उनके साथ काम करने वाले अधिकारी बताते हैं कि इंस्पेक्टर शैलेश गुप्ता खुशमिजाज अधिकारी थे. उनके निधन पर पूरे बिहार एवं सहयोगियों, साथियों ने शोक जताया है. साथ ही सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है.