Hindi News / news / बिहार में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, पटना के 9 लोगों...

बिहार में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, पटना के 9 लोगों की कोरोना ने ली जान

1st Bihar Published by: Updated Aug 10, 2020, 7:39:42 AM

बिहार में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, पटना के 9 लोगों की कोरोना ने ली जान

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। पटना एम्स में बीते दिन 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिनमें से 9 पटना के रहने वाले हैं। मृतकों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं।


दलसिंहसराय के रहने वाले डॉक्टर पी महतो की मौत कोरोना की वजह से हो गई है जबकि पटना के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले 9 मरीजों की मौत हुई है. इनमें फुलवारी शरीफ की रसीदा खातून, रामकृष्ण नगर की विमला देवी, पूर्वी पटेल नगर के सतीनाथ लाल, पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद के जगदीश झा, दानापुर कैंट के सुजीत सिंह गुप्ता, राजीव नगर के नंद किशोर सिंह, शिवाजी पार्क कंकड़बाग की कमला कुमारी, खुसरूपुर की मंजू देवी, महावीर चौक के लाल बाबू कश्यप और रामपुर सारण के अलख देव मांझी शामिल हैं।