Hindi News / news / पटना AIIMS में कोरोना से 2 दिन के नवजात की मौत, जन्म के...

पटना AIIMS में कोरोना से 2 दिन के नवजात की मौत, जन्म के कुछ देर बाद ही पाया गया था पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2020, 8:02:45 AM

पटना AIIMS में कोरोना से 2 दिन के नवजात की मौत, जन्म के कुछ देर बाद ही पाया गया था पॉजिटिव

- फ़ोटो

PATNA : देशभर में अभी भी कोरोना का कहर जारी है. हर दिन करीब-करीब 90 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, वहीं कई लोगों की मौत हो जा रही है.

 पटना एम्स में शुक्रवार को कोरोना से 2 दिन की एक नवजात की मौत हो गई, वहीं नए मरीजों में 21 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है. एम्स के कोरोला नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 2 दिन के नवजात समेत एक 68 साल के वृद्ध की भी मौत हो गई. 

उन्होंने बताया कि गया कि एक महिला के 2 दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई  है. नवजात जन्म के कुछ समय बाद ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से उसका इलाज पटना एम्स में ही चल रहा था. जहां शुक्रवार को  नवजात की मौत हो गई.