ब्रेकिंग
कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में आये मंत्री और कई विधायक, शहीद चंदन के घर भोजपुर भी गए थे

PATNA : कोरोना संक्रमित पाए गए बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में कई मंत्री और एमएलए आए थे। इतना ही नहीं कटिहार और भोजपुर जिले के कई अधिकारी भी मंत्री विनोद सिंह के संप

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमित पाए गए बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में कई मंत्री और एमएलए आए थे। इतना ही नहीं कटिहार और भोजपुर जिले के कई अधिकारी भी मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में आ चुके हैं। कोरोना पॉज़िटिव पाए गए मंत्री विनोद सिंह पिछले दिनों भोजपुर भी गए थे जहां उन्होंने शहीद चंदन के गांव जा कर श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट के अन्य सहयोगी और विधायक भी मौजूद थे। 


दरअसल कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के पहले मंत्री विनोद सिंह भोजपुर जिले के ज्ञानपुरा गांव गए थे। गलवान घाटी में शहीद हुए चंदन के परिजनों को उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का चेक सौंपा था। इस मौके पर मंत्री विनोद सिंह के साथ कृषि मंत्री प्रेम कुमार, विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, राम विशुन लोहिया और पूर्व विधायक भाई दिनेश भी मौजूद थे मंत्री विनोद सिंह जब शहीद चंदन के घर पहुंचे थे। तब वहां जिले के डीएम-एसपी के साथ-साथ सेना के कई अधिकारी भी मौजूद थे। मीडिया का बड़ा जमावड़ा भी था। अब मंत्री विनोद सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप की स्थिति है। मंत्री विनोद सिंह के संपर्क में आने वाले अन्य मंत्री विधायक और अधिकारियों नेताओं का अब सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि मंत्री विनोद सिंह कैबिनेट की आखिरी बैठक में शामिल नहीं हुए थे लेकिन उनके संपर्क में आने वाले कृषि मंत्री प्रेम कुमार कैबिनेट की बैठक में मौजूद थे। ऐसे में बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को संक्रमण का डर सता रहा है। 


मंत्री विनोद सिंह अपने गृह जिले कटिहार में आयोजित करीब एक दर्जन भर कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं। फर्स्ट बिहार से बातचीत में मंत्री विनोद सिंह खुद कर चुके हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं लग पा रहा कि वह किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। हालांकि कटिहार जिला प्रशासन उन लोगों की सूची बना रहा है जो मंत्री और उनके परिवार के संपर्क में आए हैं। मंत्री आवास से जुड़े 17 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है उनके परिजन के अलावे सुरक्षाकर्मियों का भी टेस्ट कराया जा रहा है।

टैग्स