ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक, पूर्वोत्तर राज्यों में हालात पर हुई चर्चा

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। वर्चुअल मीटिंग मेंं असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और ना

कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक, पूर्वोत्तर राज्यों में हालात पर हुई चर्चा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। वर्चुअल मीटिंग मेंं असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए घुमना और हिल स्टेशन, मार्केट में भीड़ लगाना सही नहीं है। यह गंभीर चिंता का विषय है। हम सावधानी बरतेंगे तब ही इस महामारी को रोक पाना संभव हो पाएगा। 


पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी लहर आने से पहले कुछ लोग एन्जॉय करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को समझना होगा कि कोरोना की तीसरी लहर खुद नहीं आएगी। जब तक कोई जाकर ना लाए। इसलिए इसे फैलने से रोकना होगा। भीड़ भाड़ से बचते हुए मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा। जब हम सावधानी बरतेंगे तब ही संभावित तीसरी लहर को रोक पाएंगे।


कोरोना पर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक मेें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। हिल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ पर पीएम ने जतायी चिंताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी। उसे रोकने के लिए अपना एन्जॉयमेंट भी रोकना होगा। कोरोना बहरुपिया वायरस है, इसकें म्यूटेंट से हमें सावधान रहना होगा। इसकी रोकथाम और इलाज पर फोकस करना होगा। यह सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशन में मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है।


पीएम मोदी ने कहा कि टेस्टिंग और ट्रीटमेंट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए आगे चलना होगा। इसके लिए हाल ही में कैबिनेट ने 23 हज़ार करोड़ रुपए का एक नया पैकेज भी स्वीकृत किया है। नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य को इस पैकेज से अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने में मदद मिलेगी। टीकाकरण के महत्व को बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन’ अभियान की नॉर्थ ईस्ट में भी उतनी ही अहमियत है। तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज़ करना होगा। जब हम सावधानी बरतेंगे तब ही संभावित तीसरी लहर को रोक पाएंगे।


टैग्स