ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

कोरोना काल मे विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग का बड़ा फैसला, चुनाव प्रचार और वोटिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी

DELHI : कोरोना काल के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में चल रही बैठक के से बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : कोरोना काल के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में चल रही बैठक के से बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग से आ रही खबर के मुताबिक आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से सुझाव लेने के बाद कोरोना काल में चुनावी बैठक करने की मंजूरी दे दी है. 


इसके साथ ही आयोग ने कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव कराने के लिए नई गाइडलाइन को भी मंजूरी दी है. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत वोटिंग प्रक्रिया और चुनाव प्रचार को लाने का जिक्र गाइडलाइन में किया गया है हालांकि अब तक डिटेल गाइडलाइन का इंतजार है. चुनाव आयोग की ओर से अगले 3 दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गाइडलाइन तैयार की जाएगी. चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर आगामी तीन दिनों में विस्तृत और व्यापक गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी.



आयोग ने इसके पहले सभी राजनीतिक दलों से इस बात को लेकर सुझाव मांगे थे कि कोरोना संक्रमण के बीच चुनावी बैठकें और रैलियां किस तरह आयोजित की जाएं. आयोग को सभी राजनीतिक दलों की तरफ से इस मामले में अलग-अलग सुझाव मिले थे. बीजेपी और जेडीयू ने डिजिटल कैंपेन का समर्थन करते हुए चुनाव कराने का समर्थन किया था जबकि राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी ने संक्रमण के बीच बिहार में मतदान कराए जाने को खतरनाक बताते हुए एतराज जताया था.


चुनाव आयोग ने कहा कि सभी तरह के सुझावों पर विचार करने के बाद अगले 3 दिनों के अंदर चुनाव को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी. आयोग ने चुनाव होने वाले राज्यों के चुनाव अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कोरोना संकट को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक चुनाव के दौरान विस्तृत योजना बनाएं.


आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी समेत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी यह निर्देश दिया है कि वह कोरोना काल के बीच चुनाव कराने को लेकर एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करें. आयोग ने कहा है कि संक्रमण से बचते हुए कैसे चुनाव कराए जा सकते हैं. इसको लेकर पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया जाये.