Dularchand Yadav Murder Case : अनंत सिंह गिरफ्तार और रैलियों वाला रविवार, आज मोकामा में तेजस्वी भरेंगे हुंकार; कितना पड़ सकता है इस सीट पर असर Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से चुनावी सभाओं के लिए रवाना, आज शाम PM के रोड शो में होंगे शामिल? Mokama murder case : दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार, DGP ने मोकामा में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर एक-एक बात बताई Bihar Politics: अनंत सिंह के गिरफ्तारी पर आया तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, “यह तो होना ही था, बस...” Mokama politics : जानिए अरेस्ट होने के बाद कहां रखे गए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, आज भेजे जा सकते हैं जेल Mokama Election 2025 : अनंत सिंह के गिरफ्तारी के बाद मैदान में आएगी नीलम देवी, दिल्ली से मोकामा बुलाए जाने की आ रही खबर;जानिए कितना पड़ेगा असर Bihar Election 2025: PM मोदी के रोड शो से पहले पोस्टरों और होल्डिंग से सजा पटना, NDA का चुनावी जोश बढ़ा Lalu Prasad Yadav Controversy: ‘महाकुंभ’ को फालतू बताने वाले लालू यादव ने मनाया हैलोवीन, भाजपा भड़की; कहा- "बिहार के लोगों, मत भूलो कि आस्था का मजाक...” Mokama Assembly : जानिए अनंत सिंह और दुलारचंद यादव भिडंत की एकदम सच्ची कहानी, कैसे और क्या हुआ; 'छोटे सरकार' का रोल क्यों हुआ अहम Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज भी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
1st Bihar Published by: Updated Mon, 30 Mar 2020 02:35:45 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना आपदा में बिहारवासियों की मदद के लिए बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताली शिक्षकों से अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है। उन्होनें आपदा की घड़ी में संघ के शानदार परंपरा का हवाला देते हुए बढ़-चढ़ कर इस कार्य में भाग लेने की अपील की है।
विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पाण्डेय और पूर्व सांसद सह महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एक संयुक्त बयान में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों का आह्वान किया है की कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा से पीड़ित बिहार वासियों की मदद हेतु अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में हर्ष दान दें।उन्होंने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की यह शानदार परंपरा रही है की वे आपदा की घड़ी में सरकार को सहयोग करते रहे हैं। भीषण बाढ़ का सामना करने हेतु हमने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।
केदार नाथ पाण्डेय और शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा दिया जाने वाला दान तीन करोड़ रुपये होगा।इसके लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी सभी जिला इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं शिक्षकों से राशि प्राप्त कर सूची सहित राज्य संघ को उपलब्ध करा दें।ताकि संपूर्ण राशि एकमुश्त मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी जा सके।
बता दें कि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पिछले 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। माध्यमिक शिक्षक संघ वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। संघ की मांग है कि सरकार शिक्षकों के पे लेवल 7-8 का वेतन दें। इस बीच सरकार के माध्यमिक शिक्षक संघ समेत सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की वेतन रोक रखा था जिसे सरकार के कोरोना की आपदा को देखते हुए जारी करने का आदेश दिया है।