ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

कोरोना के डर से भागे शाहीनबाग वाले, जनता कर्फ्यू में बैठी हैं केवल 5 महिलाएं

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के डर से शाहीनबाग में विरोध पर बैठी महिलाएं भाग खड़ी हुई है। पूरा शाहीनबाग लगभग खाली हो गया है। अभी केवल पांच महिलाएं वहां बैठी दिख र

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के डर से शाहीनबाग में विरोध पर बैठी महिलाएं भाग खड़ी हुई है। पूरा शाहीनबाग लगभग खाली हो गया है। अभी केवल पांच महिलाएं वहां बैठी दिख रही हैं। पूरे शाहीनबाग धरना स्थल पर सन्नाटा पसर गया है।


जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली के शाहीनबाग में सन्नाटा पसर गया है। शाहीनबाग में धरना पर बैठी सारी महिलाएं भाग खड़ी हुई है। वहां केवल पांच महिलाएं ही नजर आ रही हैं। कोरोना का खौफ अब शाहीनाबाग में पूरी तरह नजर आने लगा है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ विरोध में बैठी महिलाएं अब वहां से भाग चली है। शाहीनबाग का धरना महीनों से चला आ रहा है। इस बीच दिल्ली चुनावों के दौरान भी शाहीनबाग में बैठे लोग डटे हुए थे। लेकिन अब कोरोना के खौफ ने उन्हें भी डरा दिया है।


कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने शाम पांच बजे सभी लोगों से अपने बालकनी में खड़े होकर ताली और थाली बजाने की अपील की है। ये दरअसल उन लोगों के लिए हौसला अफजाई होगा जो इस संकट की घड़ी में भी आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं।


बता दें देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 348 हो गई है। देश में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 74 मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। वहीं बिहार में कोरोना से पहला मौत का मामला भी सामने आया है। 



टैग्स