Hindi News / news / कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें सारे...

कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें सारे काम

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 22, 2019, 8:44:27 AM

कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें सारे काम

- फ़ोटो

PATNA : अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम पेंडिंग में है तो इसे आज ही निपटा लिजिए, क्योंकि कल से तीन दिन तक लागातार बैंक बंद रहेंगे. 23 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि शुक्रवार बैंकों में जन्माष्टमी की छुट्टी है, उसके अगले दिन यानि 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार है, नियमाअनुसार इस दिन भी बैंकों में छुट्टी होती है. इस तरह से तीन दिनों तक लागातार बैंकों में छुट्टी होगी. बिहार प्रोविंसियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के उप सचिव संजय तिवारी ने बताया कि बैंक में लगातार तीन दिनों की छुट्टी है. ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी बैंकों की ओर से एटीएम में पर्याप्त कैश डालने के लिए कहा गया है.