ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों की पहल गई बेकार

DELHI : कांग्रेस के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राहुल गांधी ने एलान कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बने रहेंगे।

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : कांग्रेस के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राहुल गांधी ने एलान कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बने रहेंगे। लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने तत्काल कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला कर लिया था लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी लगातार अपनी बात पर अड़े हुए हैं। पार्टी के 51 चुनिंदा सांसदों ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कुल 51 सांसदों ने जीत हासिल की है, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। हालांकि राहुल गांधी खुद अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसदों की बैठक में सभी 51 सांसद लगातार राहुल गांधी से यह गुजारिश करते रहे कि वह अपने फैसले में बदलाव करें लेकिन राहुल ने दो टूक कह दिया है कि पार्टी को अपना नया नेतृत्व चुन लेना चाहिए
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता