ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल का निधन, एक महीना पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका इलाज चल रह

कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल का निधन, एक महीना पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका इलाज चल रहा था. वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत खराब चल रही थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराना पड़ा था.अहमद पटेल की मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हालत नहीं सुधरी.अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है. 

अहमद पटेल सोनिया गांधी के रणनीतिकार थे. वह सोनिया गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता भी थे. उनके निधन के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था. वह ईमानदारी और समर्पण, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने की कोशिश, उदारता, उनमें यह सभी दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे. एक दोस्त और एक ऐसे कॉमरेड को खो दिया है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता है. 

पीएम ने जताया शोक

पीएम ने ट्वीट किया कि ''अहमद पटेल  के निधन से दुखी. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और समाज की सेवा की. अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी. उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की. अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले.

टैग्स