ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदबिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पद

कांग्रेस ने जिसे स्टार प्रचारक बनाया वो BJP में जाएंगे, RPN सिंह बदलेंगे पाला

DELHI : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. प्रियंका गांधी ने भले ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी कमान को संभाल रखा है. लेकिन इसके बावजूद कांग्र

कांग्रेस ने जिसे स्टार प्रचारक बनाया वो BJP में जाएंगे, RPN सिंह बदलेंगे पाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. प्रियंका गांधी ने भले ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी कमान को संभाल रखा है. लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं की फेहरिस्त कम नहीं हो रही है. हाल यह है कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के लिए जिसे स्टार प्रचारक बनाया अब वह बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. बता दें कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वह आज दोपहर तीन बजे में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की थी. उसमें आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था. 


फिलहाल इस पर अभी RPN सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन कांग्रेस ने कल जारी की गई जो स्टार कैंपेनर वाली लिस्ट में आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया है. बता दें बीजेपी में RPN सिंह के आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. वही खबर है कि अगर BJP में RPN सिंह आते है तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. 


आपको बता दें कि RPN सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से आते हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है. 10 फरवरी को होने वाले इस यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को ही पहले चरण के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है. जिसमें कुल 30 नेताओं को स्टार कैंपेनर्स बनाया गया था. इस लिस्ट में RPN सिंह के साथ साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है.


बता दें कि यूपी में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होने वाला है. जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी. और दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7 वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इसके बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.