ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

शत्रुघ्न सिन्हा के मन में क्या है? कांग्रेस में रहकर जे पी नड्डा और अमित शाह के गुण क्यों गा रहे हैं

PATNA: क्या कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा का मन फिर चंचल हो गया है। कांग्रेस उन्हें अपना स्टार प्रचारक बना रही है और शॉटगन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे प

FirstBihar
Anamika
4 मिनट


PATNA: क्या कांग्रेस के स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा का मन फिर चंचल हो गया है। कांग्रेस उन्हें अपना स्टार प्रचारक बना रही है और शॉटगन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की शान में कशीदे गढ़ रहे हैं। नड्डा ही नही बल्कि वे अमित शाह को भी मास्टर रणनीतिकार बता रहे है। 


शत्रुघ्न सिन्हा का ताबड़तोड़ ट्वीट
काफी पहले ही BJP से पाला बदल कर कांग्रेस के नेता बन चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक साथ चार ट्वीट किए। सब के सब BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जे पी नड्डा के गुणगान के लिए। अपने ट्वीट में शॉटगन ने नड्डा की तारीफ में वो सब कहा जो बीजेपी के कम ही नेताओं ने कहा होगा। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह के लिए भी हैट्स ऑफ। दोनों ने जे पी नड्डा को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बना कर राष्ट्रहित में बड़ा काम किया है। जे पी नड्डा सही मायने मे ब्रिलियंट, संतुलित और बेहद अच्छे इंसान हैं। वे मेरे पुराने मित्र और सहकर्मी रहे हैं और उनकी जड़ें बिहार से जुड़ी रही हैं। उनका समर्पण, कमिटमेंट और पार्टी के प्रति योगदान बेहतरीन रहा है और वे BJP के अध्यक्ष पद के सबसे योग्य नेता हैं।" 








वैसे शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई भी दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि वे व्यकितगत तौर पर अपनी राय रख रहे है। कुछ लोग इसका दूसरा अर्थ निकलेंगे। ये दूसरी पार्टी का मामला है लेकिन उनका पूरा राजनीतिक जीवन उसी पार्टी में गुजरा है इसलिए वे अपनी भावना प्रकट कर रहे हैं। वैसे BJP छोड़ने के बाद भी भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए प्रेम उमड़ जाना शॉटगन के लिये नई बात नही है।

टैग्स