1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 18, 2019, 1:50:47 PM
- फ़ोटो
DESK: नदवां आवास से एके 47 मिलने के बाद पटना से फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह उतर आए हैं. सदानंद सिंह ने अनंत सिंह के आवास पर पुलिस छापेमारी को लेकर सवाल उठाया है. छापेमारी की कार्रवाई को गलत बताते हुए कांग्रेसी नेता ने कहा कि अनंत सिंह जबतक सत्ता के साथ थे तबतक वो अपराधी नहीं थे, और जब वो विपक्ष में आ गए तब वो अपराधी हो गए? बता दें कि अनंत सिंह के बाढ़ स्थित आवास से एके 47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर देर रात उनके आवास पर छापा मारा है. हालांकि अनंत सिंह छापेमारी से पहले ही आवास से फरार हो गए और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस छापेमारी के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है और राज्य की विपक्षी पार्टियां उनके पक्ष में गोलबंद होती दिखाई दे रही हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट