1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 5:22:00 PM
- फ़ोटो
DELHI : धारा 370 हटाए जाने का विरोध करना कांग्रेस के लिए आत्मघाती कदम साबित हो रहा है। संसद में केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रही कांग्रेस धारा 370 हटाए जाने के बिल के खिलाफ वोट करने वाली है। इसे लेकर पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी किया जाना है लेकिन उसके ठीक पहले पार्टी के चीफ व्हिप भुवनेश्वर कलिता ने अपना इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सांसद ने व्हिप से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया. भुवनेश्वर कलिता ने कहा है कि देश का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और उन्हें एक ऐसा व्हिप जारी करने को कहा गया है जो देश की जन भावनाओं के खिलाफ है लिहाजा वो पार्टी के फैसले से अलग जाते हुए इस्तीफा कर रहे हैं। भुवनेश्वर कलिता ने कहा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी धारा 370 का विरोध किया था लेकिन मौजूदा वक्त में कांग्रेस की विचारधारा आत्मघाती लगती है। भुवनेश्वर कलिता ने खुद को पार्टी से अलग करते हुए ऐलान किया है कि वह व्हिप का पालन नहीं करेंगे।