ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

कांग्रेस विधायक हैदराबाद से रवाना, चार्टर प्लेन से कुछ देर में पहुंचेंगे पटना

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा

कांग्रेस विधायक हैदराबाद से रवाना, चार्टर प्लेन से कुछ देर में पहुंचेंगे पटना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल होने का दावा कर रहा है। विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को हैदराबाद भेजा था। 


अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि कांग्रेस के सभी विधायकों को चार्टर प्लेन से पटना लाया जा रहा है। हैदराबाद से सभी चार्टर प्लेन से पटना के लिए रवाना हो गये है। कुछ ही देर में कांग्रेस के सभी विधायक पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। पटना एयरपोर्ट पर मौजूद लोग कांग्रेस विधायकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। 


वही बीजेपी के सभी विधायक भी बोधगया से पटना के लिए निकल चुके हैं। कुछ देर बाद बीजेपी विधायक भी बस से पटना पहुंचेंगे। बीजेपी के विधायक बोधगया में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे हैं। पटना में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर बीजेपी के सभी विधायक सीधे पहुंचेंगे। जहां एक साथ सभी बीजेपी विधायक डिनर करेंगे। 


शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले बीजेपी के तमाम विधायकों को बोधगया से पटना लाया जा रहा है। बीजेपी के सभी विधायकों को आज शाम बस से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया जाएगा। जहां आयोजित भोज में सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे। इस भोज में बीजेपी के वो तीन विधायक भी शामिल होंगे जो पिछली मिटिंग में शामिल नहीं हुए थे। 


विधायक विनय बिहारी, रश्मि वर्मा और मिश्री लाल यादव बोधगया से आने वाले विधायकों से पहले डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचेंगे। जहां डिनर सभी एक साथ करेंगे। वही राजद के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने अपने आवास में ही नजरबंद कर रखा है। सभी पार्टी को यह डर सता रहा है कि उनके विधायक कही और ना चले जाए। 

कांग्रेस विधायक हैदराबाद से रवाना, चार्टर प्लेन से कुछ देर में पहुंचेंगे पटना