ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ी, गृह मंत्रालय ने दी Z प्लस सिक्योरिटी

DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी है। खरगे अब सबसे सख्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे। गृह मं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ी, गृह मंत्रालय ने दी Z प्लस सिक्योरिटी
Mukesh Srivastava
1 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी है। खरगे अब सबसे सख्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।


आईबी की थ्रेड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष को सीआरपीएफ की ये जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है। सीआरपीएफ के कुल 58 कमांडो 24 घंटे मल्लिकार्जुन खरगे को सुरक्षा देंगे। खरगे को अब पूरे देश में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी।


बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा में 55 जवान होते हैं, जिसनें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और पुलिस के जवान भी शामिल होते हैं। सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। टीम का प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट और हर तरह के युद्ध कौशल में पारंगत होता है।