Hindi News / news / बिहारी कलाकारों को मिले बेहतर सुविधाएं, कलाकृतियों की बिक्री के लिए खोले जाएं...

बिहारी कलाकारों को मिले बेहतर सुविधाएं, कलाकृतियों की बिक्री के लिए खोले जाएं बिक्री केंद्र, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने दिए निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 09, 2019, 9:48:07 PM

बिहारी कलाकारों को मिले बेहतर सुविधाएं, कलाकृतियों की बिक्री के लिए खोले जाएं बिक्री केंद्र, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने दिए निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: उद्योग मंत्री श्याम रजक ने राज्य के हस्तशिल्पियों और कलाकृतियों की बिक्री के लिए रेलवे स्टेशन,एयरपोर्ट, बोधगया,राजगीर में बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश दिया जिससे बिहार की कलाकृतियों की बिक्री हो सके. श्याम रजक ने कहा कि महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में कीमती कलाकृतियों के रख रखाव के लिए इंदिरा गांधी कला केंद्र दिल्ली की मदद ली जाए. इस दौरान उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान दीघा में आम सभा का आयोजन किया गया. इस आम सभा में जरुरतों को देखते हुए सोसाइटी में नए पदों के सृजन किए जाने पर मुहर लगी साथ ही वित्त विभाग से इस पर अनुमोदन लेकर बहाली की प्रक्रिया शुरु किए जाने की बात पर भी सहमति बनी. बैठक के दौरान बिहारी कलाकृतियों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की बात पर सहमति बनी जिससे कि इन कलाकृतियों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार से लिंक किया जा सके. मंत्री श्याम रजक ने कहा कि बिहार के 40 हजार शिल्पियों के कलाकृतियों एवं हस्त शिल्पों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी और मेला लगाया जाए और इसका जमकर प्रचार प्रसार किया जाए.