ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

कॉलेज के हॉस्टल में मिला मेडिकल की छात्रा का शव, MBBS कर गायनी में कर रही थी इंटर्न

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एएनएमसीएच के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल छात्रा का शव मिला है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम का माहौल

कॉलेज के हॉस्टल में मिला मेडिकल की छात्रा का शव, MBBS कर गायनी में कर रही थी इंटर्न
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एएनएमसीएच के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल छात्रा का शव मिला है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम का माहौल कायम है। घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दी गई। उसके बाद अब मगध मेडिकल थाना की पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। 


दरअसल, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में आज सुबह एक मेडिकल स्टूडेंट का शव कमरे में पंखा से झूलता हुआ  मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सभी छात्राओं की भीड़ लग गई। जिसके बाद मगध मेडिकल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


वहीं, मृतका की पहचान मेडिकल छात्रा की पहचान डॉ. वंदना के रूप में की गई है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। यह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में एमबीबीएस कर पीजी कर रही थी। मृतक वंदना एमबीबीएस कर पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और गायनी विभाग में इंटर्न कर रही थी। 


उधर, घटना के बाद  पुलिस ने पंखा से लटक रहे शव को उतार और मृतका के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद मामले में कुछ और जानकारी मिलने की उम्मीद है कि आखिर छात्रा ने ऐसा कमद क्यों उठाया। फिलहाल सुसाइड के कारण की असली वजह क्या है, इसका पता अभी नहीं चल सका है। वहीं हॉस्टल कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से तफ्तीश में जुटी है।