ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

कोचिंग से वापस लौट रही लड़की का रास्ता रोक छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को लाठी–डंडे से पीटकर किया घायल

ARA : बिहार के भोजपुर से एक दिल - दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर पति–पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की लाठी–डंडे और धारदार ह

कोचिंग से वापस लौट रही लड़की का रास्ता रोक छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को लाठी–डंडे से पीटकर किया घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक दिल - दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  छेड़खानी का विरोध करने पर पति–पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की लाठी–डंडे और धारदार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। इससे सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवादा बेन गांव निवासी पति पत्नी, बेटी एवं बेटा पर छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी–डंडे और धारदार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। लड़की ने बताया कि वह आठवीं क्लास में पढ़ती हैं और गांव में ही स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती है। जब भी वह कोचिंग पढ़ने जाती है तो रास्ते में उक्त लड़का उस पर अक्सर बदतमीजी करते थे।


लड़की ने बताया कि,  जब वह कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। तभी उक्त लड़का उस पर टोनबाजी करने लगा। इसके बाद वह उसे गंदी-गंदी गाली देने लगा। जब उसने उसे मना किया तो उसने उसके साथ गए गलत हरकत करने की कोशिश करते हुए उसके हाथ पकड़ लिया। किसी भी तरीके से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत अपने परिजनों से की।


जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के को समझाने गए तो उक्त युवक ने सभी लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान बड़े पापा जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उनको फसूली से मारकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।


वहीं, दूसरी ओर लड़की ने अपने पड़ोसी के ही शहादत हुसैन नामक युवक पर उससे छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसके मां बाप को डंडा से एवं अपने बड़े पापा को फरसा से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।