Hindi News / news / माननीयों को नहीं मिलेगी सोसायटी एक्ट के तहत सस्ती जमीन, मंत्री राणा रणधीर...

माननीयों को नहीं मिलेगी सोसायटी एक्ट के तहत सस्ती जमीन, मंत्री राणा रणधीर ने खबरों को किया खारिज

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 02, 2019, 2:14:11 PM

माननीयों को नहीं मिलेगी सोसायटी एक्ट के तहत सस्ती जमीन, मंत्री राणा रणधीर ने खबरों को किया खारिज

- फ़ोटो

PATNA : माननीयों को सोसायटी एक्ट के तहत पटना में जमीन आवंटित किए जाने की खबरों को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने खारिज किया है। मंत्री ने कहा है कि मीडिया में आई खबरें बेबुनियाद हैं। फिलहाल माननीयों को सस्ते दर पर जमीन उपलब्ध कराने की कोई योजना नहीं है। मीडिया में लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि सोसायटी एक्ट के तहत विधायकों और विधान सांसदों को पटना में घर बनाने के लिए सस्ते दर पर जमीन उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन इन खबरों का सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने खंडन किया है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले भी सोसायटी बनाकर माननीयों को कौटिल्य नगर में जमीन आवंटित किया था। कौटिल्य नगर में बड़ी संख्या में विधायकों और विधान पार्षदों के घर हैं लेकिन अब मंत्री राणा रणधीर किए बयान के बाद माननीयों को निराशा हाथ लगेगी।