Hindi News / news / पुल निर्माण की कार्यशाला में बोले सीएम नीतीश, जमीन अधिग्रहण समस्या का तोड़...

पुल निर्माण की कार्यशाला में बोले सीएम नीतीश, जमीन अधिग्रहण समस्या का तोड़ है एलिवेटेड रोड

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 26, 2019, 12:42:18 PM

पुल निर्माण की कार्यशाला में बोले सीएम नीतीश, जमीन अधिग्रहण समस्या का तोड़ है एलिवेटेड रोड

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। पटना के ज्ञान भवन में बिहार के बड़े पुलों के निर्माण को लेकर चुनौतियों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सड़क और पुल निर्माण की दिशा में पिछले डेढ़ दशक में बेहतरीन काम किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तो पुल निर्माण विभाग बंद होने के कगार पर था लेकिन जनता के दिए मौके को हमने सफलता में बदला और आज इस विभाग का टर्नओवर 28 गुना बढ़ा है। क्वालिटी, टाइम मैनेजमेंट और मेंटेनेंस पॉलिसी के साथ विभाग बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार जैसे राज्य में जमीन अधिग्रहण एक बड़ी समस्या है। जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण सड़क के प्रोजेक्ट लंबे वक्त तक लटके पड़े रहते थे। सरकार ने इसका तोड़ निकालते हुए एलिवेटेड सड़क निर्माण की तरफ कदम बढ़ाया। सीएम नीतीश ने कहा की पुलों के निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए किन नदियों का फ्लो डिस्टर्ब ना हो। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी मौजूद थे। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट