1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 15, 2019, 11:17:07 AM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के गांधी मैदान में झंडोतोलन करने के बाद सीएम नीतीश कुमार राजधानी वाटिका के एडवेंचर पार्क पहुंचे. रक्षाबंधन के दिन मनाये जाने वाले वृक्ष सुरक्षा दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पेड़ को राखी बांधी. राखी बांधने के बाद सीएम ने पौधारोपण भी किया. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश कुमार ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया. आपको बता दें कि पेड़-पौधों की रक्षा करने और उन्हें बचाने के मकसद से सीएम नीतीश कुमार हर साल पेड़ को राखी बांधते हैं.