1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 15, 2019, 8:03:03 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बाढ़ के बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का हवाई निरीक्षण किया है. सीएम के मुजफ्फरपुर, शिवहर,सीतामढ़ी,पूर्वी चंपारण सहित दूसरे जिलों में हवाई निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा और राज्य के आला अधिकारी भी मौजूद थे. इससे पहले उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार की तरफ से की जा रही तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री ने ली. राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे सरकारी महकमे को अलर्ट पर रहने को कहा है। आपको बता दें कि नेपाल में भारी बारिश की वजह से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं और आने वाले दिनों में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं। पटना से राहुल सिंह के रिपोर्ट