1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 28, 2019, 8:07:54 PM
- फ़ोटो
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने छपरा में पानी में डूबे सात बच्चों की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है. सीएम ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वो पीड़ित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने तत्काल मृत बच्चों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है. इस दौरान सीएम ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वो बच्चों को बारिश के मौसम में जलजमाव वाले इलाकों में जाने से रोकें. उन्होंने कहा कि वो बच्चों की हिफाजत पर ज्यादा ध्यान दें जिससे इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके. बता दें कि डोइला गांव के नट टोली के 10 बच्चे घर के पास ही पानी में स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा गहरा पानी में चला गया. जिसे बचाने के चक्कर में एक एक कर 7 बच्चे गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद रहे लोगों ने किसी तरह 6 बच्चों को पानी से बाहर निकाला पर तब तक सभी की मौत हो गई.