Hindi News / news / सीएम नीतीश का अधिकारियों को क्लियर मैसेज, जल्द शुरू करें पटना मेट्रो का...

सीएम नीतीश का अधिकारियों को क्लियर मैसेज, जल्द शुरू करें पटना मेट्रो का काम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 30, 2019, 8:57:34 PM

सीएम नीतीश का अधिकारियों को क्लियर मैसेज, जल्द शुरू करें पटना मेट्रो का काम

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ी खुश खबरी है. सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो पर काम शुरू करने को लेकर अधिकारियों को सीधा निर्देश दिया है. 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में CM नीतीश ने बैठक कर पटना मेट्रो का काम जल्द स्टार्ट करने को कहा है. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया. प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग ने मुख्यमंत्री को पटना मेट्रो परियोजना से संबंधित अब तक के काम के बारे में बताया. नीतीश कुमार ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाये. उन्होंने कहा कि प्रोपोज्ड मेट्रो कॉरिडोर से संबंधित भूमि अधिग्रहण की दिशा में भी समुचित कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित की जाये. बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.