Hindi News / news / कब्रिस्तानों की घेरेबंदी पर घिरी नीतीश सरकार, सीएम नीतीश को विधानसभा में देनी...

कब्रिस्तानों की घेरेबंदी पर घिरी नीतीश सरकार, सीएम नीतीश को विधानसभा में देनी पड़ी सफाई

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 08, 2019, 2:49:28 PM

कब्रिस्तानों की घेरेबंदी पर घिरी नीतीश सरकार, सीएम नीतीश को विधानसभा में देनी पड़ी सफाई

- फ़ोटो

PATNA : राज्य के अंदर कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला आज विधानसभा में जमकर गूंजा। कब्रिस्तानों की घेरेबंदी पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की. विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में कई सदस्यों ने कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठाया। आरजेडी के विधायक यदुवंश यादव ने कब्रिस्तान की घेराबंदी में देरी का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद उठकर इस पर सफाई देनी पड़ी. https://www.youtube.com/watch?v=27vjfUtFQGs मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बताया कि कब्रिस्तानों की घेरेबंदी को राज्य सरकार कृतसंकल्प है। राज्य के अंदर अब तक 75 फीसदी कब्रिस्तानों की घेराबंदी हो चुकी है और पहले चरण में कुल चिन्हित 8 हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि सरकार द्वारा चिन्हित कब्रिस्तानों के अलावा विधायक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दिए कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा सकते हैं। जिन कब्रिस्तानों की घेराबंदी राज्य में अब तक नहीं हुई है उनमें ज्यादातर मामले विवादित हैं। लिहाजा जिलों के एसपी और डीएम उसकी समीक्षा के बाद घड़ी बंदी सुनिश्चित करेंगें। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट