Hindi News / news / बिहार में बाढ़ की हालत पर जानकारी देंगे सीएम नीतीश कुमार, मंगलवार को...

बिहार में बाढ़ की हालत पर जानकारी देंगे सीएम नीतीश कुमार, मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद विधानसभा में देंगे वक्तव्य

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 5:26:16 PM

बिहार में बाढ़ की हालत पर जानकारी देंगे सीएम नीतीश कुमार, मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद विधानसभा में देंगे वक्तव्य

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बाढ़ की हालत विकराल है. खुद सीएम नीतीश कुमार ने रविवार और सोमवार को सूबे के अलग-अलग जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते सूबे की ताजा हालात पर सीएम नीतीश कुमार ने चिंता जताई है. बाढ़ के चलते सूबे की हालत पर अब खुद मुख्यमंत्री मंगलवार को सदन में वक्तव्य देंगे और हवाई सर्वेक्षण के दौरान अपने अनुभवों को सदन से साझा करेंगे. इस मामले पर प्रदेश के उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी दी है कि सूबे में बाढ़ की हालत को लेकर सीएम बेहद परेशान हैं और वो सदन में बाढ़ की ताजा हालत के बारे में जानकारी देंगे. बता दें कि कई जिलों में भीषण बाढ़ के चलते सीएम नीतीश कुमार ने रविवार और सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया है और हालात का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि साल 1987 के बाद सूबे में आई यह भीषण बाढ़ है और कई इलाकों में इसने भीषण तबाही मचाई है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट