Hindi News / news / सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में लिया बाढ़ पीड़ितों का हाल, अधिकारियों को...

सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में लिया बाढ़ पीड़ितों का हाल, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 21, 2019, 7:32:30 PM

सीएम नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में लिया बाढ़ पीड़ितों का हाल, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

- फ़ोटो

SITAMADHI: भीषण बाढ़ से जूझ रहे सीतामढ़ी के दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जाना. दौरे के दौरान सीएम जिले के रुन्नी सैदपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए सामुदायिक किचेन का भी जायजा लिया और उसकी साफ सफाई के साथ-साथ खाने की गुणवत्ता भी जांच की. सीएम ने बाढ़ राहत शिविर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हे कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के काम में तेजी लायी जाए साथ ही राहत के तौर पर दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखी जाए. बता दें कि पिछले दिनों सूबे में हुई भारी बारिश के चलते सीतामढ़ी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. हालांकि बारिश में कमी के चलते जिले में बाढ़ की हालत में मामूली सुधार हुआ है और बाढ़ राहत कार्य में भी तेजी आयी है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट