Hindi News / news / राहत की बारिश के बीच सूखे पर समीक्षा बैठक शुरू, सीएम नीतीश कर...

राहत की बारिश के बीच सूखे पर समीक्षा बैठक शुरू, सीएम नीतीश कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 18, 2019, 5:32:18 PM

राहत की बारिश के बीच सूखे पर समीक्षा बैठक शुरू, सीएम नीतीश कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में सूखे के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। राहत की खबर यह है कि सूखे की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री जिस वक्त सभी जिलों से फीडबैक ले रहे हैं, उस समय पटना सहित कई अन्य जिलों में बारिश हो रही है। https://www.youtube.com/watch?v=zVlA_2yzX9w&feature=youtu.be सूखे की स्थिति पर समीक्षा के लिए हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह सहित राज्य के अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। मध्य बिहार के कई जिले भीषण सूखे की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज की समीक्षा बैठक में सभी जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूखे की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट