Hindi News / news / सीएम नीतीश ने लगातार दूसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण,...

सीएम नीतीश ने लगातार दूसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 7:01:02 PM

सीएम नीतीश ने लगातार दूसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बाढ़ की विकराल हालत का जायजा लेने सीएम नीतीश कुमार सोमवार को दूसरे दिन भी जिलों के हवाई सर्वेक्षण पर निकले. सीएम ने इस दौरान अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों का दौरा किया. हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अररिया जिल के फारबिसगंज, सिकटी, पलासी सहित दूसरे इलाकों का दौरा किया. सर्वेक्षण के बाद सीएम नीतीश ने पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पर पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिले के जिलाधिकारियों से साथ बैठक कर बाढ़ एवं राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव काम तेज करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और सचिव को बाढ़ प्रभावित इलाकों कर हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया. सीएम ने अधिकारियों को रिलीफ कैंप और कम्यनिटी किचेन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने खाने की गुणवत्ता और बाढ़ पीड़ितों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.