Hindi News / news / सीएम नीतीश कुमार की बैंकरों से अपील, गरीब लोगों को लोन दे बैंक,...

सीएम नीतीश कुमार की बैंकरों से अपील, गरीब लोगों को लोन दे बैंक, पर्यावरण बचाने में भी बैंकों की अहम भूमिका

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 22, 2019, 2:37:42 PM

सीएम नीतीश कुमार की बैंकरों से अपील, गरीब लोगों को लोन दे बैंक, पर्यावरण बचाने में भी बैंकों की अहम भूमिका

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैंकों से बिहार के विकास में ज्यादा भागीदारी की अपील की है. राजधानी में आयोजित बैंकर्स समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बिहार आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा. उन्होंने बैंकरों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं इसलिए बैंकरों को बिहार के बारे में सोचने की जरुरत है. राज्य बैंकर्स समिति की 69 वीं तिमाही बैठक के दौरान सीएम के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, उद्योग मंत्री श्याम रजक सहित कई मंत्री और सारे विभाग के प्रधान सचिव भी मौजूद थे. इस मौके पर स्टेट बैंक के चेयरमैन ने कहा कि बैंको को लोन देने के मामलों में थोड़ी ढील देनी चाहिए और आम लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ानी चाहिए. बैंकर्र समिति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं इसलिए लोगों को ज्यादा लोन मिलना चाहिए जिससे वो नए नए उद्योग लगा सकें. उन्होंने कहा कि जलवायु को बचाने में भी बैंको की अहम भूमिका है और लोगों को पेड़ और पौधे लगाने में भी बैंको को लोगों की मदद करनी चाहिए. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट