1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 13, 2019, 1:42:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : सीएम नीतीश कुमार मंगलवार कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित अपने ससुराल पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने ससुराल पहुंच कर अपने दिंवगत ससुर कृष्णनंदन सिन्हा को श्रद्धांजलि दी. आपको बता दें कि पिछले साल सीएम नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन हुआ था. आपको बता दें कि कृष्णनंदन सिन्हा की पुत्री मंजू सिन्हा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विवाह 22 फरवरी, 1973 को हुआ था. नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा हरनौत स्थित हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक थे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट