पिपरा सीट से जदयू विधायक रामविलास कामत ने दाखिल किया नामांकन, कहा..एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत दूसरे दिन का पहला नामांकन: कटिहार सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार भगत ने किया नॉमिनेशन कटिहार में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया महंगा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कट्टा और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम Purnea News: इंटैक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर एवं विद्या विहार के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्राप्त किया पहला स्थान Purnea News: इंटैक राज्य स्तरीय नेशनल हेरिटेज क्विज़ में पूर्णिया चैप्टर एवं विद्या विहार के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, प्राप्त किया पहला स्थान पूर्णिया में लूट की कोशिश नाकाम, व्यवसायी और ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग Bihar Election 2025: बीजेपी की पहली लिस्ट में महिलाओं की कितनी भागीदारी? जानिए.. किन महिला उम्मीदवारों को मिला मौका
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 21 Sep 2023 10:58:56 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : लगभग 18 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार अपने कहे अनुसार आज फिर से बिहार के मुख्य सचिवालय पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 9. 30 बजे मुख्य सचिवालय पहुंच गये। सीएम, मुख्य सचिवालय के सभी विभागों का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने के बाद अधिकारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ दिखा।
दरअसल, सीएम नीतीश जब कल सचिवालय पहुंचे तो उन्होंने यह कहा था कि वो सप्ताह में तीन दिन यहां आएंगे। सीएम में सचिवलाय आने की सुचना से ही अधिकारियों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। सीएम ने सचिवालय से संचालित सभी विभागों के कर्मियों और अधिकारियों के कैबिन का निरिक्षण किया। इस दौरान सीएम वित्त मंत्री विजय चौधरी के चैम्बर का भी जायज़ा लिया। इससे पहले सीएम ने बीते कल तमाम अधिकारियों को समय पर आने का दिया था निर्देश दिया था। इस दौरान सीएम ने मंत्रियों को भी समय पर दफ्तर आने को कहा था।
मालूम हो कि, मुख्य सचिवालय से ही बिहार का राज काज चलता है। यहीं मुख्यमंत्री का चेंबर है। इसके साथ ही कई अहम विभागों के मंत्री और सचिव का दफ्तर है। मुख्यमंत्री के सुबह सुबह सचिवालय पहुंचने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है। आज सीएम 9.30 बजे नीतीश कुमार सीधे सचिवालय के प्रथम तल्ले पर पहुंचे, जहां उनका खुद का चेंबर है। उसके बाद वे पहले तल्ले पर अवस्थित अधिकारियों के कक्षों का निरीक्षण करने लगे।
बता दें कि मुख्य सचिवालय के पहले तल्ले पर मुख्य सचिव, कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का दफ्तर है।वैसे मुख्य सचिव अस्पताल में एडमिट हैं। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ तो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी हैं औऱ वे सीएम के साथ ही रहते हैं। सचिवालय के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने सिर्फ पहले तल्ले पर अधिकारियों के साथ साथ विभागों के कर्मचारियों के दफ्तर का निरीक्षण किया. वहां साफ सफाई की स्थिति देखी। कई विभागों के कार्यालय में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी. सीएम ने उसे ठीक करने का निर्देश दिया।