Hindi News / news / बारिश के चलते उफनाई गंगा, सीएम नीतीश कुमार ले रहे हालात का जायजा,...

बारिश के चलते उफनाई गंगा, सीएम नीतीश कुमार ले रहे हालात का जायजा, कई अधिकारी मौजूद

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 19, 2019, 4:06:24 PM

बारिश के चलते उफनाई गंगा, सीएम नीतीश कुमार ले रहे हालात का जायजा, कई अधिकारी मौजूद

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देख सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ हालात का जायजा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पहले दीघा इलाके के हालात का जायजा लिया है. मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही बाढ़ पीड़ित इलाके में पहुंचे हैं जहां वो अधिकारियों के साथ हालात का जायजा ले रहे हैं. दीघा इलाके में बाढ़ से बिगड़े हालात की जानकारी लेने के बाद सीएम सोनपुर पहुंचे है जहां वो दियारा इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. सीएम के साथ कई अधिकारी भी मौजूद हैं.