ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

सीएम नीतीश की सुरक्षा में फिर हुई चूक, काफिले में घुसे बाइक सवार, पांच अधिकारियों को नोटिस

PATNA: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। पटना से नालंदा जाने के दौरान रविवार को सीएम के काफिले में तीन बाइक सवार घुस गए, जिसके बाद कारकेड में शामिल पुलिस

सीएम नीतीश की सुरक्षा में फिर हुई चूक, काफिले में घुसे बाइक सवार, पांच अधिकारियों को नोटिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। पटना से नालंदा जाने के दौरान रविवार को सीएम के काफिले में तीन बाइक सवार घुस गए, जिसके बाद कारकेड में शामिल पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। इसको लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है।


बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश रविवार को अपने गृह जिला नालंदा जा रहे थे, तभी फतुहा से दनियावां की ओर जाने के दौरान नयकारोड के पास अचानक बाइक सवार काफिले के बीच में घुस गए। इस बड़ी चूक को लेकर पांच पुलिस अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।


सीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर फतुहा थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों के अलावा दनियावां थाने के एक पुलिस अधिकारी को शोकॉज किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भी सीएम की सुरक्षा में चूक के कई मामले सामने आ चुके हैं।