ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

CM नीतीश की फोटो वाले विज्ञापन छपवाने से पहले लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर बिना इजाजत लिए लगाने पर अब कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए सीएम सचिवालय से अनुमति लेनी होगी। यह आदेश गृह

CM नीतीश की फोटो वाले विज्ञापन छपवाने से पहले लेनी होगी अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की  तस्वीर वाले पोस्टर बिना इजाजत लिए लगाने पर अब कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए सीएम सचिवालय से अनुमति लेनी होगी। यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।


दरअसल, गृह विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रजेश  कुमार सिन्हा ने डीजीपी के अलावा पुलिस महकमा की सभी इकाइयों के प्रमुख को एक पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले किसी सरकारी योजना या ऐसे विज्ञापन को प्रकाशित कराने से पहले सीएम सचिवालय से अनुमति लेनी होगी।


इस पत्र में कहा गया है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्तर से इस मामले को लेकर 10 मई 2007 को एक आदेश जारी किया गया था। इस निर्देश का पालन हर हाल में करने के लिए कहा गया है। इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सीधे अपने स्तर से पत्राचार जनसंपर्क विभाग से नहीं किया जा सकेगा बल्कि, इससे पहले इसे मुख्यमंत्री सचिवालय भेजकर इस पर अनुमति ली जाएगी। इसके बाद ही इसे प्रकाशित कराया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ निदेशालय या कार्यालय के स्तर से मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सीधे विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। इस तरह की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया है। सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही विज्ञापन प्रकाशित करने की अधियाचना सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को प्रेषित किया जाएगा।