ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

CM नीतीश के मुजफ्फरपुर आगमन से पहले युवक की पीट-पिटकर हत्या, मौके से फरार हुए अपराधी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह राजधानी पटना से मुज्ज़फरपुर रवाना हो गए। सीएम के यहां कई कार्यक्रम तय है। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले जिला के

CM नीतीश के मुजफ्फरपुर आगमन से पहले युवक की पीट-पिटकर हत्या, मौके से फरार हुए अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह राजधानी पटना से मुज्ज़फरपुर रवाना हो गए। सीएम के यहां कई कार्यक्रम तय है। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले जिला के अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया का रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले दो पक्षों में बहस हुई और फिर देखते हीं देखते बहस हाथापाई में बदल गई। उसके बाद एक पक्ष द्वारा युवक पर लाठी और डंडे से वार कर दिया गया। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे युवक मौके पर हीं दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए। 


वहीं, घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। जिसमें युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।  मृतक के नाम पता का सत्यापन अभी नहीं हो पाया है। 


उधर, आज सीएम नीतीश गुरुवार को मुजफ्फरपुर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कई थानों के नए बिल्डिंग का निरीक्षण भी करेंगे। मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री कई प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही साथ हाजीपुर- मुजफ्फरपुर फोरलेन का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।