ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

सीएम नीतीश के करीबी मंत्री को जान का खतरा! नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर दे दी चेतावनी

GAYA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री को दलित विरोधी बताते हुए नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा कर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पोस्टर में बकायदा मंत्री का नाम भी लिखा हुआ है।

सीएम नीतीश के करीबी मंत्री को जान का खतरा! नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर दे दी चेतावनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री को दलित विरोधी बताते हुए नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा कर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पोस्टर में बकायदा मंत्री का नाम भी लिखा हुआ है। नक्सलियों द्वारा मंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, नक्सलियों ने गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ पोस्टर लगाया है। पोस्टर में मंत्री को दलित विरोध बताया गया है और कहा गया है कि दलित होकर भी अशोक चौधरी दलित विरोधी हैं। अशोक चौधरी को दलित, महादलित, आदिवासी और किसान विरोधी बताया गया है। मंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया है।


पोस्टर में यह भी लिखा हया है कि अशोक चौधरी माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरह से लगाए गए पोस्टर में युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है। पर्चे में सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।


इसके साथ ही माओवादियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटियों का गठन, सशस्त्र क्रांति की बात लिखी गई है। साथ ही साथ सरकार और आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी एलान कर दिया है। गरीब जनता को फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।