ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

CM नीतीश के गृह जिले में एयरफोर्स जवान की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

CM नीतीश के गृह जिले में एयरफोर्स जवान की गला रेतकर हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक एयरफोर्स जवान की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,नालंदा जिले में एक एयरफोर्स जवान की हत्या का मामला सामने आया है। इमानगंज गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने एयरफोर्स जवान का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बताया गया कि मृतक रंजीत कुमार छठ पूजा के लिए चार दिनों की छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि, जिले के रहुई थाना के इमामगंज गांव में मंगलवार को तकरीबन सुबह 10.30 बजे बदमाशों ने एयरफोर्स के जवान की गला रेतकर हत्या कर दी। जवान रंजीत कुमार छठ पूजा में चार दिन पहले छुट्टी लेकर आया था। जवान वर्तमान में दिल्ली में पदस्थापित था। इस घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। 


उधर,  फिलहाल, स्वजन इस संदर्भ में कुछ भी बताने के पक्ष में नहीं हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया। स्वजन शव अपने साथ ले गए हैं।