Hindi News / news / सीएम नीतीश करेंगे बिहार की बात, DD बिहार पर होगा प्रसारण

सीएम नीतीश करेंगे बिहार की बात, DD बिहार पर होगा प्रसारण

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 14, 2019, 4:12:06 PM

सीएम नीतीश करेंगे बिहार की बात, DD बिहार पर होगा प्रसारण

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूरदर्शन के जरिए बिहार की बात करेंगे। सीएम नीतीश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। डीडी बिहार पर मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के रिकॉर्डिंग दूरदर्शन में पूरी कर ली गई है। बिहार की जनता के नाम संदेश में नीतीश कुमार राज्य के विकास और सरकार की योजनाओं के साथ-साथ हाल ही में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में भी अपनी बात रखेंगे। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट