Hindi News / news / बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर खास नजर रखें अधिकारी, सीएम ने सुरक्षा...

बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर खास नजर रखें अधिकारी, सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 11, 2019, 11:31:21 AM

बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर खास नजर रखें अधिकारी, सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने बकरीद को लेकर अधिकारियों से विशेष सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है. एक समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एहतियात के तौर पर सोशल मीडिया पर नजर रखने का विशेष निर्देश दिया. सीएम ने अधिकारियों से संवेदनशील वायरल वीडियो को लेकर भी सतर्क रहने और इस संबंध में कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने जिलों में भी सोशल मीडिया पर नजर रखने की सलाह अधिकारियों को दी. बैठक के दौरान सीएम ने 12 अगस्त को सावन की आखिरी सोमवार को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस मामले में जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर हालात की समीक्षा करने का निर्देश दिया.