1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 22, 2019, 4:20:45 PM
- फ़ोटो
PATNA: विधानमंडल के मानसून सत्र में सदन के अंदर तो चर्चा के दौरान खूब हंसी और ठहाके लग रहे हैं. पक्ष और विपक्षी सदस्य एक दूसरे पर चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. लेकिन सोमवार को सदन परिसर में एक ऐसा मौका आया जिसको लेकर व्यवस्था पर सवाल भी उठे, साथ ही चेहरे पर सबों के लिए कुछ पल के लिए मुस्कान भी आई. सदन परिसर में कुत्ता देख सीएम नाराज मामला सदन के बाहरी परिसर का है जब सीएम नीतीश कुमार कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंचे. परिसर पहुंचते ही सीएम को सदन परिसर में एक कुत्ता बेफिक्र होकर घूमता दिखाई दिया. हालांकि नगर निगम की लचर व्यवस्था के चलते आपको राजधानी पटना के कई इलाकों में ऐसे बेपरवाह कुत्ते आराम से घूमते, भौंकते नजर आएंगे जो कभी-कभी आम आदमियों के लिए काफी घातक हो जाते हैं. लेकिन सदन में आम आदमी की तो कोई बात ही नहीं है यहां तो बस खास लोगों का ही आना जाना होता है. सो सीएम इसे देख अधिकारियों पर भड़क गए और अधिकारियों को तुरंत इसे सदन से बाहर करने का निर्देश दिया. सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार साथ ही सदन की लचर व्यवस्था के लिए उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. सीएम का आदेश मिलते ही पुलिस के जवान लगे कुत्ते को बाहर खदेड़ने. बाद में पुलिस जवानों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर सदन परिसर के बाहर निकाला गया. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट