Hindi News / news / सूखे को लेकर सीएम ने की समीक्षा, संबंधित विभाग को अलर्ट मोड पर...

सूखे को लेकर सीएम ने की समीक्षा, संबंधित विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 06, 2019, 9:00:41 PM

सूखे को लेकर सीएम ने की समीक्षा, संबंधित विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश

- फ़ोटो

DESK:पटना के सीएम संवाद केन्द्र में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर सीएम ने समीक्षा बैठक की. बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ एवं सूखाड़ वाले जिलों के डीएम से तैयारी की जानकारी ली. साथ ही निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए . इस मौके मौजूद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि इसरो के साथ जल्द ही बिहार सरकार का करार होने वाला है. जिससे राज्य के बहुआयामी आपदा जोखिम आकलन में सहायता मिलेगी. उधर सीएम नीतीश कुमार ने 13 जुलाई को सभी विधायक विधानपार्षद के साथ बैठक कर सुझाव मांगे जाने की बात कही. साथ ही सीएम ने संबंधित विभाग को आपस में तालमेल बैठाने का निर्देश देते हुए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया. वही सूखे की स्थिति में विभाग से सीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया.