ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

सीएम नीतीश और विधायक अनंत सिंह का होगा आमना-सामना, तेजस्वी भी रहेंगे मौजूद

PATNA : कई अपराधिक मामलों में आरोपी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सामना होने वाला है। दरअसल अनंत सिंह को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कई अपराधिक मामलों में आरोपी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सामना होने वाला है। दरअसल अनंत सिंह को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है। 22 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। 


मोकामा विधायक अनंत सिंह की तरफ से एमपी एमएलए कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने अनंत सिंह की याचिका को मंजूर करते हुए विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश शशिधर विश्वकर्मा ने इसकी मंजूरी दी है।


अब अनंत सिंह पुलिस कस्टडी में शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा लाए जाएंगे। सत्र की बैठकों में अनंत सिंह सदन में मौजूद रहेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बाकी अन्य सदस्य भी कार्यवाही में शामिल होंगे। अनंत सिंह अपनी गिरफ्तारी के बाद लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उनके खिलाफ साजिश रची इन आरोपों के बाद यह पहली बार होगा कि अनंत सिंह सीएम नीतीश के सामने होंगे पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़वा चुके अनंत सिंह लंबे अरसे बाद सत्र के दौरान तेजस्वी यादव से भी रूबरू होंगे।