1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 18, 2019, 12:02:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से आज मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में दिल्ली जाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहटा और भोजपुर के बड़हरा जाने वाले थे और वहां कई योजनाओं का शिलान्यास करना था. पर अरुण जेटली की बिगड़ती सेहत को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली जाने का फैसला लिया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट