Hindi News / news / पुणे हादसे के मृतकों को 2 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया...

पुणे हादसे के मृतकों को 2 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया शोक

1st Bihar Published by: 2 Updated Jun 29, 2019, 11:53:01 AM

पुणे हादसे के मृतकों को 2 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने जताया शोक

- फ़ोटो

PATNA : पुणे में हुए दर्दनाक हादसे में कुल 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि इस हादसे में मारे गए 15 लोग बिहार के रहने वाले हैं. सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने इस हादसे में मारे गए बिहार के 15 लोगों के लिए  शोक जताया है. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने हादसे में मारे गए लोगों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार अनुदान राशि देने घोषणा की है. खबर के मुताबिक पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से जिन 17 लोगों की मौत हुई है उनमें से 15 लोग बिहार के कटिहार के बलरामपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के शव को पुणे से बलरामपुर लाने की तैयारी की जा रही है.